राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो के विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी कर दिए हैं। प्रदेश भर में 19 फरवरी से जमा दो और 21 फरवरी से मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.hpbose.org पर रोलनंबर अपलोड कर दिए हैं। स्कूल बोर्ड की यूजर आईडी से लॉगइन करके बच्चों के रोल नंबर हासिल कर सकते हैं। 15 फरवरी से स्थगित कर 19 से शुरू होने वाली जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का नया शेडयूल भी जारी कर दिया है।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि रोल नंबर डाउनलोड करते समय किसी को कोई परेशानी आती है तो बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए जिला के अनुसार लैंडलाइन नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।