फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अध्यापक पात्रता परीक्षा के छह विषयों की उत्तर कुंजी जारी

Tue, 02 Jul 2019 05:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने अध्यापक पात्रता परीक्षा की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति और सुझाव को उम्मीदवार प्रमाणित तथ्यों के साथ बोर्ड को भेज सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने सात जुलाई तक का समय निर्धारित किया है।निर्धारित समय के बाद कोई भी आपत्ति और सुझाव नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


उम्मीदवार बोर्ड के फैक्स नंबर-01892-225419 और 222817 पर आपत्ति और सुझाव फैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड को ई-मेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर मेल या बोर्ड कार्यालय में आकर स्वयं भी जमा करवा सकते हैं। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 16 जून को जेबीटी और शास्त्री टेट लिया था, जबकि 17 जून को नोन मेडिकल और भाषा अध्यापक, 23 को आर्ट्स और मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।

इन सभी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नपत्रों की आंसर-की बोर्ड ने जारी कर दी है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने प्रश्नपत्रों की सभी ए, बी, सी और डी सीरीज की आंसर-की जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें