फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: डॉ. राजेश शर्मा बोले- परीक्षा परिणाम के लिए हाईटेक पोर्टल तैयार, पारदर्शिता के साथ बढ़ेगी रफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा परिणामों को त्रुटिहीन और समयबद्ध बनाने के लिए पूरी तरह डिजिटल मोड में आ गया है। 
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा परिणामों को त्रुटिहीन और समयबद्ध बनाने के लिए पूरी तरह डिजिटल मोड में आ गया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विकसित अत्याधुनिक पोर्टल को लेकर मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में वर्चुअल कार्यशाला हुई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अब माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और ओपन बोर्ड परीक्षाओं के डाटा प्रबंधन में मानवीय त्रुटियों की गुंजाइश लगभग समाप्त हो जाएगी। परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में बोर्ड के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने पोर्टल के पहलुओं को विस्तार से समझा, ताकि डाटा एंट्री से लेकर रिजल्ट प्रोसेसिंग तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रह सके। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि कार्यशाला के दौरान मिले विशेषज्ञों के सुझावों को जल्द लागू किया जाएगा। इससे बोर्ड तकनीकी रूप से और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों के हित में परिणामों की सटीकता सुनिश्चित होगी। परीक्षा प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से अब परीक्षा परिणाम पहले से अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से तैयार किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें