इस दौरान बिलासपुर जिला से दो, हमीरपुर और कांगड़ा से एक-एक, जबकि मंडी जिला से चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ-साथ उड़नदस्ते भी लगातार परीक्षार्थियों पर नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि 18 मार्च को 12वीं कक्षा की फिलॉसफी और 10वीं कक्षा की होम साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।