फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 जून को करवाएगा डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा

Fri, 07 Apr 2023 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार डीएलएड की सीईटी की प्रवेश परीक्षा 10 जून को होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एक मई से डीएलएड सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। 10 जून को डीएलएड सीईटी के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसके अतिरिक्त वर्ष में दो बार ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए भी शिक्षा बोर्ड ने तिथियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार डीएलएड की सीईटी की प्रवेश परीक्षा 10 जून, जेबीटी शास्त्री टेट 18 जून , टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी टेट 25 जून को होगा। टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल का टेट 29 जून को करवाया जाएगा। पंजाबी उर्दू टेट दो जुलाई को निर्धारित किया गया है।

दूसरे टेट के लिए नवंबर महीने से शेड्यूल तय किया गया है। इसके अनुसार जेबीटी टेट, शास्त्री टेट 26 नवंबर को, टीजीटी नॉन मेडिकल एलटी का टेट 27 नवंबर, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल तीन दिसंबर, पंजाबी और उर्दू टेट नौ दिसंबर को लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जून में होने वाली डीएलएड सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए एक मई, जबकि जून में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 15 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें