फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 8वीं की विज्ञान परीक्षा के प्रश्नपत्र में दो बार पूछ लिया एक सवाल

Fri, 10 Mar 2023 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

जिस विद्यार्थी को प्रश्न का उत्तर आता था, उसे तो एक उत्तर में पांच अंक मिल गए। वहीं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, उन्हें सीधा पांच अंक का नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से तैयार करवाए गए आठवीं कक्षा के विज्ञान के प्रश्न पत्र में त्रुटि पाई गई है। इससे परीक्षा के दौरान अधिकतर विद्यार्थियों को परेशानी हुई। इसमें प्रश्न संख्या 29 (भाग-छ) में तीन अंक का प्रश्न पूछा गया कि कायांतरण किसे कहते हैं, उदाहरण दीजिए।

विज्ञापन


यही सवाल दोबारा प्रश्न संख्या 31 में चार अंक का दर्शाया गया है। जिस विद्यार्थी को प्रश्न का उत्तर आता था, उसे तो एक उत्तर में पांच अंक मिल गए। वहीं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, उन्हें सीधा पांच अंक का नुकसान झेलना पड़ा।

अभिभावक जतिंद्र कुमार, राजेश शर्मा, अजीतपाल, ममता देवी ने कहा कि बोर्ड विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दे। जिला वितरण एवं आहरण अधिकारी संजीव पराशर ने बताया आठवीं कक्षा की परीक्षा शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रश्नपत्रों में खामी मिलना चिंता का विषय है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें