फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में पांच साल में नकल का एक भी मामला नहीं

Mon, 16 Mar 2020 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लाहौल-स्पीति में पिछले पांच सालों में नकल का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस साल भी अभी तक एक भी विद्यार्थी के खिलाफ नकल का केस नहीं बना है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की नजर है।

विज्ञापन


दुर्गम इलाकों में सड़कें बंद होने के बावजूद उड़नदस्ते पैदल ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। घाटी में एकमात्र पेट्रोल पंप बंद होने से उड़नदस्तों को दूरदराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए वाहनों की सुविधा नहीं मिल रही है। कार्यकारी शिक्षा उपनिदेशक रमेश योतरपा ने बताया कि रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 5 सालों में बोर्ड परीक्षाओं में लाहौल-स्पीति से एक भी नकल का मामला सामने नहीं आया है।

लाहौल में 10 और स्पीति में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लगभग 479 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। स्पीति में शिक्षा उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने कहा कि पांच सालों में नकल का एक भी मामला सामने नहीं से साबित होता है कि जनजातीय जिले के विद्यार्थी अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। 
विज्ञापन


जिले में एक भी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन नहीं 
शिक्षा बोर्ड के निर्देशों के बावजूद लाहौल-स्पीति में एक भी बोर्ड परीक्षा केंद्र ऑनलाइन नहीं है। ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से धर्मशाला बैठे बोर्ड के अधिकारी परीक्षा केंद्रों को लाइव देख सकते हैं, लेकिन जिले में ऑनलाइन की व्यवस्था नहीं है।

शिक्षा उपनिदेशक रमेश ने बताया कि जिले में इंटरनेट सेवा सुचारु न होने से केंद्रों को ऑनलाइन नहीं किया जा सका है। हालांकि केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विभाग हर दिन की रिकॉर्डिंग शिक्षा बोर्ड को भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें