फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया विशेष अवसर की परीक्षाओं का परिणाम

Wed, 29 Mar 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी में दसवीं और जमा दो कक्षाओं की करवाई गई विशेष मौके की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी में दसवीं और जमा दो कक्षाओं की करवाई गई विशेष मौके की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि दसवीं और जमा दो कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की सितंबर और अक्तूबर 2022 में संचालित की गई टर्म-1 लिखित परीक्षा में जो परीक्षार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने, मेडिकल ग्राउंड या किसी अन्य कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विशेष अवसर प्रदान किया था। इन विद्यार्थियों की परीक्षा 10 फरवरी से 17 फरवरी तक हुई थी, जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12वीं में 41 और दसवीं में 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. विशाल शर्मा ने कहा कि टर्म-1 प्रैक्टिकल, इंटरनल असेस्मेंट और थ्योरी के अंकों को टर्म-2 के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेस्मेंट और थियोरी के अंकों के योग सहित वार्षिक परीक्षा के परिणाम में सम्मिलित कर घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन ही संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने को संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें