उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों को संबंधित विद्यालयों द्वारा स्वयं तैयार करवाकर परीक्षा संचालित करवानी होगी। आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 नवंबर, जबकि तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी।
तीसरी कक्षा की डेटशीट
तिथि विषय
1 दिसंबर गणित
3 दिसंबर अंग्रेजी
4 दिसंबर पर्यावरण शिक्षा
5 दिसंबर हिंदी
पांचवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि विषय
1 दिसंबर अंग्रेजी
2 दिसंबर हिंदी
4 दिसंबर गणित
5 दिसंबर पर्यावरण शिक्षा
आठवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि विषय
27 नवंबर अंग्रेजी
28 नवंबर हिंदी
29 नवंबर सामाजिक विज्ञान
1 दिसंबर गणित
2 दिसंबर लोक संस्कृति व योग
4 दिसंबर विज्ञान
5 दिसंबर संस्कृत
6 दिसंबर कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू