फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: सीबीएसई सब कैडर परीक्षा की आंसर की जारी, 31 मार्च तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां

Sat, 28 Mar 2026 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को आयोजित सीबीएसई सब कैडर-2026 परीक्षा की आंसर की जारी की है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को आयोजित सीबीएसई सब कैडर-2026 परीक्षा की आंसर की जारी की है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक इस जारी अस्थायी आंसर की पर पुख्ता तथ्यों के साथ आपत्तियां दर्ज करने को कहा है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को प्रदेश भर में स्थापित 26 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई सब कैडर-2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया था।

विज्ञापन

इस दौरान 9800 से अधिक शिक्षकों ने परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने प्रिंसिपल, बायोलाजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, हिंदी, जियोग्राफी, सोशियोलाॅजी, संस्कृत, म्यूजिक, आईपी, फिजिकल एजुकेशन, फिलॉस्फी और डीपीई लेक्चरर के अलावा टीजीटी एंड सीएंडवी शिक्षकों में आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा शिक्षक, शास्त्री, ड्राइंग मास्टर, फिजिकल एजुकेशन और जेबीटी के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने इन विषयों की अस्थायी आंसर की जारी कर दी है। साथ ही उन्होंने इस आंसर की से संबंधित आपत्तियों को पुख्ता तथ्यों के साथ 31 मार्च तक बोर्ड मुख्यालय भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद और बिना पुख्ता तथ्यों के आने वाली आपत्तियों पर शिक्षा बोर्ड किसी प्रकार से विचार नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें