फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zila Parishad Election Result: जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत, दो में कांग्रेस आगे

Tue, 02 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में परचम लहराने के बाद भाजपा को जिला परिषद में भी आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। 
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में परचम लहराने के बाद भाजपा को जिला परिषद में भी आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। दो जिलों में सत्तारूढ़ कांग्रेस आगे है, जबकि दो बड़े जिलों कांगड़ा, शिमला में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्दलीय तय करेंगे। प्रदेश में जिला परिषद की कुल 250 वार्ड में से 141 पर भाजपा समर्थित, जबकि 59 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 47 सीटों पर अन्य ने बाजी मारी है। मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, किन्नौर और सिरमौर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बहुमत में जीते हैं। चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में कांग्रेस समर्थितों का दबदबा रहा है। शिमला और कांगड़ा में स्थिति स्पष्ट नहीं हैं, यहां जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी तय करने में निर्दलीयों की अहम भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा ने समर्थित प्रत्याशियों की अधिकृत सूची की थी जारी

जिला परिषद चुनाव हालांकि पार्टी चिह्न पर नहीं थे, लेकिन भाजपा ने इस बार पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। कांग्रेस ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे, लेकिन अलग-अलग जिलों में पार्टी नेता उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे थे। रविवार देर रात से सोमवार शाम तक जिला परिषद की कुल 250 में से 247 सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। सिरमौर तीन सीटों का परिणाम घोषित होना बाकी है। परिणामों में प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा की 54 सीटों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 24 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 13 सीटें मिली हैं। यहां 17 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। शिमला जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशी 11 सीटें जीतने में सफल रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 10 सीटें मिलीं। चार अन्य ने जीत दर्ज की है।

किस जिले में क्या है स्थिति

लाहौल-स्पीति की नौ सीटों में से तीन भाजपा और चार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीती हैं। दो सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। ऐसे में यहां निर्दलीय की भूमिका अहम होगी। चंबा में 10 सीटों पर कांग्रेस, जबकि 05 पर भाजपा समर्थित जीते हैं।  मंडी में 36 सीटों में 25 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की है। कुल्लू में 14 में से 09 सीटों पर भाजपा, जबकि चार पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। बिलासपुर में 14 में से नौ सीटें भाजपा समर्थितों ने जीती हैं, जबकि 5 सीटें निर्दलियों की की झोली में गई हैं। हमीरपुर की 19 सीटों में से 15 पर भाजपा समर्थितों ने एकतरफा जीत दर्ज की है। सोलन में भाजपा को 10 और कांग्रेस समर्थितों को 5 सीटें मिली हैं। किन्नौर की 10 सीटों में से 8 पर भाजपा समर्थितों ने जीत दर्ज की है। ऊना की 17 सीटों में से 11 पर भाजपा समर्थित जीते हैं। सिरमौर की 17 सीटों में से 14 के परिणाम आए हैं, जिनमें 11 सीटों पर भाजपा समर्थितों ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

किस जिले में किस दल की कितनी सीटें

जिला कुल वार्ड भाजपा समर्थित कांग्रेस समर्थित अन्य
मंडी 36 25 4 7
कुल्लू 14 9 4 1
लाहौल-स्पीति 9 3 4 2
किन्नौर 10 8 1 1
सिरमौर 17 11 3 3
ऊना 17 11 5 1
चंबा 18 5 10 3
शिमला 25 11 10 4
कांगड़ा 54 23 13 18
बिलासपुर 14 9 0 5
हमीरपुर 19 15 1 3
सोलन 17 10 5 2
कुल 250 140 60 50

(सिरमौर की 3 सीटों के परिणाम शेष हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें