क्रिसमस से पहले सैलानियों ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया है। सप्ताह के दूसरे शनिवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में सैलानी ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। इस वीकेंड पर शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों नै क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की भी तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी शिमला सहित कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई है। सैलानी यहां प्राकृतिक खूबसूरती को अपने कैमरों के कैद कर रहे हैं।