फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर भर्ती, सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर करीब पांच सौ पदों पर भर्तियां करेगा। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्तियां करने की सूची चयन बोर्ड को मिल चुकी है। इसी संदर्भ में हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग का कार्य संबंधित एजेंसी को सौंप दिया है।
विज्ञापन


आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग का कार्य पूरा होते ही चयन बोर्ड 32 कोड के तहत की जानी वाली भर्तियों को विज्ञापित करेगा। फरवरी तक आवेदन पत्रों के जमा होने के बाद जून-जुलाई में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।

चयन बोर्ड इसी साल हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का तोहफा प्रदान करेगा। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड नई भर्तियों की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन पदों पर होंगी भर्तियां

जेई इलेक्ट्रिकल, जूनियर आडिटर, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स, जेई सिविल, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, लाइनमैन, फायर आफिसर, इलेक्ट्रिशियन, लैब टेक्नीशियन, क्लर्क, मत्स्य विभाग अधिकारी, मोटर वाहन अधिकारी, पुरुष हेल्थ वर्कर्स और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर्स।

हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ सेवाएं बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों से खाली पदों की सूची मिल चुकी है। चयन बोर्ड के माध्यम से 400 से 500 पदों के बीच भर्तियां की जाएंगी। इसी माह भतियों के संबंध में अधिसूचना जारी की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें