फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अनुपूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 30 जून आखिरी तिथि

Wed, 21 Jun 2023 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जुलाई में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए 20 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जुलाई में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए 20 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। मई में घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 1,682 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। 12वीं में कंपार्टमेंट रिजल्ट वाले परीक्षार्थियों की संख्या 13,335 है। 30 जून के बाद अभ्यर्थियों से एक हजार रुपये तक लेट फीस वसूली जाएगी। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अनुपूरक परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 20 से 30 जून तक निर्धारित शुल्क समेत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बताया कि 10वीं-12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट और केवल अंग्रेजी विषय के लिए 30 जून तक 550, एक अतिरिक्त विषय के लिए 550 और जमा दो डिप्लोमा होल्डर री अपीयर के लिए 550 रुपये फीस के साथ 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं कक्षा में किसी एक विषय के प्रदर्शन में सुधार के लिए 850 रुपये शुल्क के साथ 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। 30 जून के बाद पांच जुलाई तक अभ्यर्थी 1000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि अपने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की ऑनलाइन प्रेषण प्रक्रिया निर्धारित तिथियों तक पूर्ण कर लें। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें