हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर एप्लाइड साइंस एवं ह्यूमैनिटीज पालीटेक्निक गणित और भौतिक विज्ञान का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
उत्तीर्ण उम्मीदवारों की नियुक्ति अनुबंध आधार पर तकनीकी शिक्षा विभाग में होगी। यह परिणाम आयोग की वेबसाइट hp.gov.in/hppsc/ पर मौजूद है।
एमडी, एमएस का परिणाम किया घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमडी, एमएस आयुर्वेद तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 91.43 फीसदी रहा है। विश्वविद्यालय ने यह परीक्षा गत नवंबर माह में ली थी।