फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: त्रिलोक जमवाल बोले- कांग्रेस सरकार की तीन साल में कोई उपलब्धि ही नहीं तो जश्न किस बात का

Thu, 13 Nov 2025 04:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कोई उपलब्धि ही नहीं है तो जश्न किस बात का। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विधायक त्रिलोक जमवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कोई उपलब्धि ही नहीं है तो जश्न किस बात का। हर वर्ष केवल मात्र वर्तमान सरकार जनता को परेशान करने व आर्थिक बोझ डालने का जश्न मनाती है।  उन्होंने कहा कि तीन साल में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल मात्र भ्रष्टाचार, अंधा कानून, महंगाई, धोखा और गारंटियों पर जनता का गुमराह करने का बोल बाला रहा। पूरे तीन वर्ष में ठेकेदारों को उनके किए गए कामों का भुगतान नहीं करने का इनाम मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

पेंशन प्रदेश में टेंशन बंद कर रह गई, डीए केवल मात्र कागजों में रह गए और नौकरियां तो युवाओं के लिए सपना बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख बहने आज भी अपने 1500 रुपये का इंतजार कर रही है। बागवान किसान भी अपने अधिकारों का इंतजार कर रहा है, युवा भी अपनी पक्की नौकरी का इंतजार कर रहा है। यह सरकार केवल इंतजार की सरकार बन कर रहे गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्राइम रेट तेज गति से बढ़ा, खन्ना शराब बन भू-माफिया के हौसले भी राजनीतिक संरक्षण में बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

यह सरकार केवल मात्र असफलता, निराशा के तीन साल है, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस सुंदर प्रदेश को अंधेर नगरी बना दिया है।  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। हमारा मानना है कि इस सरकार को जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। क्योंकि इस सरकार ने तीन साल में जनहित में प्रदेश हित में कोई काम नहीं किया है। कोई ऐसी उपलब्धि सरकार की नहीं है जिसके लिए सरकार जश्न मनाए। यह सरकार तो अपने चुनावी वायदे तो दूर चुनावी गारंटियों तक को पूरा करने में विफल सिद्ध हुई है। इस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक दिवालीयपन के कगार पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें