फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जम्वाल बोले- सड़कों की बदहाली से सेब-सब्जी मंडियों तक नहीं पहुंच रहे, जिम्मेदारी से भाग रही सरकार

Mon, 15 Sep 2025 02:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश की सुक्खू सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाए हर बात का ठीकरा केंद्र पर फोडने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाए हर बात का ठीकरा केंद्र पर फोडने का प्रयास कर रही है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि आज प्रदेश की सड़कें बदहाली की स्थिति में हैं। बरसात के चलते चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला जैसे जिलों में बड़ी संख्या में सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इसका खामियाजा किसान-बागवानों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें अपनी सालभर की मेहनत की कमाई, सेब व सब्जियों की फसल मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी कोई जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे को उठाता है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री  केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने लगते हैं।  राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। प्रदेश में सरकार भी चल रही है और सड़कों की हालत सुधारना उसका पहला दायित्व है, लेकिन कांग्रेस सरकार केवल बयानबाज़ी और दोषारोपण की राजनीति में व्यस्त है। मुख्य प्रवक्ता ने मांग की कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द बंद पड़ी सड़कों को बहाल करे ताकि किसान-बागवान अपनी फसलों को मंडियों तक समय पर पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हरसंभव मदद कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें