फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: एसपीयू का दर्जा घटाने पर राजीव बिंदल बोले- प्रतिभा की चुप्पी का मतलब वह भी फैसले में शामिल

Sat, 09 Sep 2023 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शनिवार को जारी बयान में डॉ. बिंदल ने मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह से पूछा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और इस विश्वविद्यालय से 80 कॉलेजों को बाहर दिया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का दर्जा घटाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह की चुप्पी से स्पष्ट है कि सरकार के इस फैसले में वह भी शामिल हैं। शनिवार को जारी बयान में डॉ. बिंदल ने मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह से पूछा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और इस विश्वविद्यालय से 80 कॉलेजों को बाहर दिया गया है। इसको लेकर वह शांत क्यों हैं? बिंदल ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय को बंद करने के षड्यंत्र को भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश तथा विशेष तौर से मंडी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय और धोखा है। मंडी में पूर्व भाजपा सरकार के समय में विश्वविद्यालय खोला गया था। इस विश्वविद्यालय को खोलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला। विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस विश्वविद्यालय को बंद करना चाहती है। विवि को बंद करने से पहले इस विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को निकालकर इसे खोखला करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में 10 में से 9 विधायक भाजपा के चुनाव चिह्न पर जीत के आए हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी मंडी की जनता को सजा देने में लगी है। नौ माह पहले सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने केवल संस्थानों को बंद करने का काम किया है। 1500 संस्थानों को ये सरकार पहले ही बंद कर चुकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें