फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: कंगना रणाैत बोलीं- केवल भाजपा कर सकती है मंडी लोकसभा क्षेत्र का विकास

Sat, 25 May 2024 05:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने शनिवार को द्रंग विधानसभा में दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने शनिवार को द्रंग विधानसभा में दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का विकास केवल भाजपा की मजबूत सरकार ही कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना घर ही नहीं मानते,बल्कि हिमाचल का ध्यान भी रखते हैं।

विज्ञापन


आज हिमाचल में चाहे कीरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क हो या बिलासपुर में विश्व स्तरीय एम्स या रोहतांग टनल, आईआईएम सिरमौर यह सब प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी की ही देन है। कांग्रेस के लोगों को यह सब कार्य नहीं दिखते । कहा कि  आज देश के राष्ट्रपति के पद से लेकर खेतों में बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं, लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व देने का काम कर रही हैं लेकिन आज भी कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। कांग्रेस ने मंडी की बेटियों के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वो छोटी काशी का अपमान है। हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें