कांग्रेस की झूठी गारंटियों को झारखंड, महाराष्ट्र में भी बनाएंगे मुद्दा
हरियाणा कांग्रेस ने हाईकमान को दी लिखित रिपोर्ट में हिमाचल सरकार की विफलता को विधानसभा चुनावों में हार का कारण बताया है। हिमाचल में कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश के लिए उदाहरण बन गई हैं। झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों में भी हिमाचल सरकार की झूठी गारंटियों को मुद्दा बनाया जाएगा।
बिलासपुर ही नहीं कई जगह लंच-डिनर पर हो रही चर्चा
बिलासपुर में बीते दिनों हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में ही नहीं कई और जगहों पर भी कांग्रेस विधायकों और नेताओं के लंच और डिनर चल रहे हैं। अपनी सरकार की नाकामी से कांग्रेस के विधायक और नेता नाराज हैं। हम इनकी बैठकों पर नजर बनाए हुए हैं। सही समय आने पर आपको पूरी जानकारी देंगे।