फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस को नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी, बड़े नेता कर रहे किनारा

Wed, 20 Mar 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनसमर्थन से पूरे देश में विपक्ष हैरान है। गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतरने से भाग रहे हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनसमर्थन से पूरे देश में विपक्ष हैरान है। गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतरने से भाग रहे हैं। जो लोग वर्तमान में संसद के सदस्य हैं, वे भी इस बार के लोकसभा चुनाव में उतरने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। कई दिग्गज नेताओं ने खुलेआम कोई न कोई बहाना बना चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जाहिर कर दी है।

विज्ञापन


आज देश भर के बड़े नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस को गठबंधन के सहयोगी दल सीटें नहीं दे रहे हैं और जहां पर कोई सहयोगी नहीं है, वहां पर कांग्रेस के नेता स्वयं ही चुनाव से दूरी बना रहे हैं। देश के लोग प्रधानमंत्री की निर्धारित समय पर योजनाओं के लोकार्पण की राजनीति पर भरोसा करते हैं इसलिए उन्हें अपना जन समर्थन दे रहे हैं। 

प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही कांग्रेस सरकार : योगी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिलेंगे। यह सरकार मात्र हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेताओं ने एक फार्म भरवाया था और उन महिलाओं को भी आज तक 1500 रुपये नहीं मिले हैं। योगी ने कहा कि वर्तमान समय में भी जो फार्म कांग्रेस सरकार भरवा रही है, वे भी केवल एक छलावा है। 100 प्रतिशत फार्म अमान्य करार होंगे। परिवार में केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनरों, अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक वर्ग के कर्मचारियों और महिलाओं को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके अलावा सेवारत या भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवा, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, आशा वर्कर, मिड-डे मील, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी, केंद्र-राज्य सरकार के तहत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड, काउंसिल, एजेंसी में कार्यरत, पेंशनभोगी, वस्तु एवं सेवाकर के लिए पंजीकृत व्यक्ति तथा आयकरदाता के परिवार वाली महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। इससे साफ दिखता है कि प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को सरकार ठगने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें