फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों के साथ पुलिस रोकेगी नशे का कारोबार

Tue, 09 Feb 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में दिनोंदिन बढ़ रहे नशे के कारोबार को रोकने के लिए अब हिमाचल पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी। आने वाले दिनों में आईजी स्तर पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारी संयुक्त समन्वय बैठक करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बैठक में सभी राज्यों के अधिकारी एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करने पर मंथन करेंगे जिसकी बदौलत नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी जा सके। इसके लिए एसपी और थानेदार स्तर तक आपसी तालमेल बनाने को लेकर खाका तैयार किया जाएगा। पिछले काफी समय से प्रदेश के युवा नशीले उत्पादों की चपेट में आ रहे हैं। नशे के इस बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए ही हिमाचल पुलिस ने अब पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल बनाने की कवायद शुरू की है।

राज्य की सीमाओं से सटे क्षेत्रों के आईजी इंटर स्टेट क्राइम रोकने पर चर्चा करेंगे। एक लक्ष्य यह भी रहेगा कि कैसे एसपी और एसएचओ स्तर पर एक दूसरे राज्य के अधिकारियों में तालमेल हो और उसकी बदौलत हर घटना से निपटने में तालमेल का फायदा मिले। मैकेनिज्म तैयार करने पर भी चर्चा होगी ताकि इंटेलिजेंस इनपुट अपने स्तर पर साझा कर अपराध रोकने पर बेहतर तरीके से काम हो सके।
विज्ञापन


नशे के कैप्सूल कारोबार पर नजर
पुलिस अधिकारियों की मानें तो दूसरे प्रदेशों से चोरी से नशे के कैप्सूल की खेप हिमाचल में लाई जाती है। बद्दी, सोलन और शिमला इस नशीले कैप्सूल के कारोबार का बड़ा गढ़ बन रहा है। अगर राज्यों में आपस में तालमेल होता है तो नशे के इस कारोबार की कमर तोड़ने में फायदा मिलेगा।

ये अधिकारी रहेंगे बैठक में मौजूद
बैठक में पंजाब से आईजी पटियाला, चंडीगढ़ से आईजी चंडीगढ़, हरियाणा से कमिश्नर पुलिस अंबाला-पंचकूला, हिमाचल प्रदेश से आईजी शिमला शामिल होंगे। इसके अलावा पटियाला एसपी, रोपड़ एसपी, पंचकूला, अंबाला, एसपी बद्दी, एसपी सोलन, चंडीगढ़ एसएसपी, डीआईजी इंटेलिजेंस भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें