फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दम दिखाएगी हिमाचल पुलिस

Fri, 24 Oct 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
63वीं आल इंडिया गेम्स के लिए प्रदेश पुलिस की कबड्डी और हैंडबाल टीमें शुक्रवार को पुलिस लाइन बिलासपुर से रवाना हो गईं। ये खेलें 26 से 30 अक्तूबर तक जालंधर में होंगी। वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल और कबड्डी के साथ अन्य खेलों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


पुलिस टीमों को डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जालंधर के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद चौधरी को कबड्डी और हैंडबाल टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।

कबड्डी टीम के कोच हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार रहेंगे। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ने बताया कि आल इंडिया पुलिस गेम्स में प्रदेश पुलिस की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


ये हैं खिलाड़ी

खिलाड़ियों में विनीत सिंह (कप्तान), सुनील कुमार (उप कप्तान), नरेश कुमार, सतनाम सिंह, जितेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, रमनदीप सिंह, अवनीश चंदेल, जगदीप सिंह, प्रतीश कुमार, संजय कुमार, जीवन लाल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हैंडबाल टीम के कोच बलबीर सिंह रहेंगे। टीम के कप्तान सुरेश कुमार होंगे। खिलाड़ियों में मोहिंद्र, अमन, अजय, देवेंद्र, विरेंद्र, अंकित, परवेश, पवार, विवेक, होशियार, प्रेम, अरुण, मोहित टीम में चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें