फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Wed, 21 May 2025 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्राउंड परीक्षा पास करने वाले 16,000 युवा लिखित परीक्षा देंगे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 1.29 लाख युवाओं ने आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें लगभग 90,000 पुरुष और 39,000 आवेदन महिला वर्ग से आए थे। लिखित परीक्षा के लिए आयोग शिमला, मंडी और कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित कर सकता है।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे होगी परीक्षा
 
अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के 5 ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई होंगे। उत्तर नहीं आने पर नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए ई विकल्प को चुनना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें