फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट पहुंच गया हिमाचल पुलिस की टोपी का मामला

Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नीली से खाकी टोपी पहनने के गृह विभाग के आदेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर सरकार के निर्णय को खारिज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान के अनुसार पुलिस की टोपी का रंग बदलने से एक ओर तो पुलिस के मनोबल पर विपरीत असर पड़ेगा, दूसरा जन धन की भी क्षति होगी।

फोरेस्ट गार्ड, होम गार्ड और सचिवालय सुरक्षाकर्मियों की ओर से पहनी जा रही खाकी टोपी यदि पुलिस में फिर से लागू की जाती है तो उनकी अलग से पहचान मुश्किल हो जाएगी।

एसोसिएशन ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि सरकार को पुलिस वर्दी के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित करने से रोका जाए और वर्दी के बजाय नकदी देने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने पुलिस वर्दी की गुणवत्ता में सुधार लाने के आदेश दिए जाने की मांग भी की है। मामले की सुनवाई चार जुलाई को हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें