फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Result: हिमाचल में जिला परिषद के चुनाव नतीजे घोषित, जानिए किस वार्ड से काैन बना विजेता

Mon, 01 Jun 2026 04:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

जिला परिषद चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।  जानिए किस जिले के काैन से जिला परिषद वार्ड से काैन विजेता बना है।
विज्ञापन
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। प्रदेश में जिला परिषद 250 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। जिला परिषद के चुनाव परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त बनाते हुए 250 वार्डों में से 140 पर जीत का दावा किया है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को 60 वार्डों पर ही जीत मिली है जबकि 50 वार्डों में अन्य प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे। कई जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के समीकरण अब निर्दलीय सदस्यों पर टिक गए हैं। खासतौर पर शिमला जिला परिषद में सत्ता की चाबी निर्दलियों के हाथ में नजर आ रही है। प्रदेश भर में जिला परिषद के 250 पदों के लिए पड़े मतों की गिनती रविवार दोपहर बाद से सोमवार शाम तक जारी रही। जानिए किस जिले के काैन से जिला परिषद वार्ड से काैन विजेता बना है। 

विज्ञापन


जिला परिषदों में महिलाओं का परचम
जिला परिषद चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व ने नया आयाम स्थापित किया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 243 विजयी प्रत्याशियों में से इस बार महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला परिषदों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कुल 243 विजयी जिला परिषद सदस्यों में 128 महिलाएं और 115 पुरुष शामिल हैं। महिलाओं ने पुरुषों से 13 सीटें अधिक जीतकर जिला परिषद में राजनीतिक भागीदारी दिखाई है। प्रतिशत के आधार पर विजेताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 52.7 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों की हिस्सेदारी 47.3 प्रतिशत के आसपास है। पंचायत एवं जिला परिषद स्तर पर महिलाओं की राजनीतिक स्वीकार्यता बढ़ रही है और वे नेतृत्व की भूमिका में अधिक प्रभावी ढंग से उभर रही हैं।

विज्ञापन

 

बिलासपुर जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
घंडालवी-1 जमना देवी
गाहर-2 रक्षा कुमारी
कुठेड़ा निशु देवी
ननावां प्रोमिला देवी
बड़गांव नरेंद्र कुमार
रोहल जरनैल सिंह
जेजवीं आशा देवी
जांगला देवांश चंदेल
बामटा सपना कुमारी
बरमाणा अशोक कुमार
नम्होल सुरभी ठाकुर
जुखाला लेख राम
स्वाहण रतन चंद
कोटखास तरसेम सिंह
 

चंबा जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
करयास सुनीता कुमारी
सनवाल निर्मला
चांजू रजनी देवी
गेहरा सुनील दत्त शर्मा
करियां राज सिंह
बकतपुर इंदिरा
मोतला कुशमलता
कथेत दिव्य ज्योति वर्मा
बनेट संदीप कुमार
नैनीखड्ड प्रदीप कुमार
जियूनता मीनाक्षी कपूर
सरोल लियाकत अली
चक्लू अंजू कुमारी
करवाल अंशुल कुमार जरयाल
ब्याणा रेखा कुमारी
किहार कमली

हमीरपुर जिला

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
बीड़-बगेहड़ तृप्ता देवी
पनोह आशा देवी
दरोगण पति कोट मनजीत सिंह
ऊहल ज्योती ठाकुर
जंगल रोपा सोनी
ताल सुरेश सोनी
चमनेड़ रोहित शर्मा
बधानी रजनी देवी
धमरोल अनिता शर्मा
जाहू पवन कुमार
महल अनिता देवी
करेर गुरदीप सिंह
बिझड़ी विकास कुमार
झंझयाणी रामेशवर दत
दांदडू रेनु बाला
लहड़ा रंजना कुमारी
मालग वंदना कुमारी
अमलैहड़ रविंद्र कुमार
सपड़ोह नीलम कुमारी

कांगड़ा जिले का जिला परिषद चुनाव परिणाम

 
जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
भड़वार अनुप सिंह
ममूह गुरचाल गुलवंत
भलेटा बबीता देवी
भाली शालू देवी
चड़ी सुरेंद्र सिंह
कल्याड़ा सीमा देवी
खोली विजय कुमार
ठारु विकाश कुमार
कबाड़ी सतीश कुमार
नगरी कलूंड सुरेष्ठा कुमारी
नछीर बंदला अर्जुन
अवैरी शुभम कपूर
कुदैल रशमा देवी
संसाल राम लाल
गदियाडा जगतम्बा देवी
मस्सल निशा कुमारी
तरेहल मोनू देवी
लंबागांव अभिलाषा
मझेड़ा अनीता कुमारी
अरला संजीव
आलमपुर रक्षा देवी
ठाकुरद्वारा धर्म पाल
दौलतपुर विनोद सिंह
मंझगरा मीना कुमारी
हरिपुर सुषमा
बणी विनोद कुमार
प्रागपुर सुशांत मोदगिल
बढल अंकुश शेरिया
नंगल चौक नीलम कुमारी
बरंडा काहन सिंह
घाटी शुभम कुमार
मनोह सिहाल वंदना कालिया
गुरियाल विवेक कोशल
रैहन-2 रघुबीर सिंह पठानिया
रियाली साक्षी

किन्नौर जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
पूह जंबल दोरजे
मूरंग उमेश कुमारी
रिब्बा धनमाला
ख्वांगी इंद्र सैन
सांगला वंदना कुमारी
सापनी नरेंद्र सिंह नेगी
कल्पा हकीम चंद
चगांव लक्ष्मी देवी
सुंगरा नीलायुम
तरांडा योग राज

कुल्लू जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
वशिष्ट ठाकुर दास
लराकेलो अनिल राणा
बरशैणी प्रवीन कुमार
ज्येष्ठा विभा सिंह
धाऊगी गिरधारी लाल
चायल पिंकी देवी
ब्रो नीना
बखनाओ सुनील कुमार
लजेहरी रीमा देवी
बालागाड़ कुसुम लता
जरड भुट्टी काॅलोनी प्रकाश चंद
मौहल निशा
डुघीलग राज कुमार
कटराई जिंदू देवी

लाहौल-स्पीति जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
उदयपुर रूब देई
त्रिलोकनाथ रणजीत
जहालमा पूनम देवी
वारपा सुरेश कुमार
केलंग शशि किरण
सिस्सू सोनम ठाकुर
कोलांग राम सिंह
लोसर थुकतन डोलमा
काजा ठिन्नले दिचेन
 

मंडी जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
भाड्याडा कुशाल भारद्वाज
बथेरी रोशन लाल
नेर्धरवासरा बिंदु बाला
डलाह चंपा देवी
कुफरी शिवानी ठाकुर
नंगवाई विद्या देवी
स्योग धर्म पाल
कटौला दीपक कुमार
थाची वोदी देवी
बासा पदमा देवी
मझोठी इंद्र देव
रोड शिव चंद
ब्रयोगी रोहित कुमार
नौण टिकम सिंह
चुराग शकुंतला देवी
लोअर करसोग अनिता देवी (नीतू)
सराहन नोम लता
सावीधार कमल सिंह
डेहर रोशन लाल
सलापड़ मोहित ठाकुर
खिलड़ा अमरू राम
महादेव किरना कुमारी
कोट(बल्ह) प्रेम सिंह
गोहडा गागल अनिल कुमार
बैहल संजय कुमार
लोअर रिवालसर पवन कुमार
कोट(गोपालपुर) सुस्मिता शर्मा
भाम्बला अभिलाशा ठाकुर
थौना अंजनी देवी
सदयाणा पलस राम
सरी रीना
नवाही श्याम लाल
टिहरा अनिता कुमारी
सोहर अंजना कुमारी
लंगना राखी देवी

शिमला जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
त्यावल ज्यूरी अनुराधा
झाकड़ी ममता
नरैण रॉनी
बगलती रानु देवी
सीमा- रंटाड़ी सुरेंद्र रेटका
कवार मनजीत सिंह
खशधार धर्मेंद्र सिंह
भलूण कल्पना
टिक्कर भरत सिंह कलांटा
सरस्वतीनगर नेहा मेहता
बढ़ाल मीनाक्षी
कलबोग रेखा चौहान
चडोली मन्नत तेगवान
चंदलोग-नेरूवा भोपेंद्र
गोरली मड़ावग अतुल शर्मा
घोड़ना सुरेंदर कुमार
टियाली नेहा जगटा
क्यार आशा कंवर
चमियाणा खुश विक्रम सेन
बल्देयां ओम प्रकाश
बढ़ई प्रियंका तनवर
हलोग-धामी अनिता शर्मा
खटनोल प्रभा
कुमारसैन तारा देवी
भूट्टी संदीप

सिरमौर जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
नौहरा हंसराज
दानाघाटों अंकिता ठाकुर
रास्त सुनीता देवी
शिलाई इंदु
टिटियाना बलबीर सिंह
सतौन खत्री सिंह
भंगानी शिवानी
बनकला अंकिता शर्मा
त्रिलोकपुर प्रोमिला देवी
ददाहू शिवानी
सराहां बलदेव सिंह
लाना भल्टा लेख राज
करगाणु रीतु बाला
नेरी कोटली सरोज बाला

सोलन जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
दाडला मीनाक्षी ठाकुर
सुरजपुर शशि कांत
डुमैहर आशा परिहार
वाकना हरि चंद
दगील अमित ठाकुर
डांगरी शीला देवी
चेवा सुमन लता
धर्मपुर नेत्र सिंह
टकसाल पंकज शर्मा
दाडवा स्नेहलता
मंधाला राज कुमार
खेडा परविंद्र कौर
रडयाली इंदु ठाकुर
दभोटा सुशीला देवी
लग सतीश कुमार
बवासनी अनिता देवी
बगलैहड़ योगेशवर सिंह

ऊना जिला परिषद नतीजे

जिला परिषद वार्ड प्रतिनिधि का नाम
मुबारिकपुर पवनजीत सिंह
कुठेड़ा खैरला अरूणलता
ठठल सरबन सिंह
सोहारी योगराज
लठियाणी अनीता देवी
धनेत चंचल बाला
टक्का सुमित कुमार शर्मा
चताड़ा अनू
देहलां अप्पर अविनाश कुमार
रायपुर सहोडां बिंदु शर्मा
बाथू ज्योती बाला
दुलैहड़ सुलिंदरपाल कौर
हरोली केवल सिंह
पंजाबर इंदू बाला
अंबोटा पवन कुमार
चलेट आरती देवी
भंजाल लोअर गुरमुख सिंह

चौपाल में जिला परिषद की दो सीटों पर भाजपा व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौपाल व कुपवी विकास खंडों में जिला परिषद की दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ है। चौपाल विकास खंड के गोरली-मड़ावग वार्ड से भाजपा उम्मीदवार अतुल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश कुमार को 2528 मतों से शिकस्त प्रदान की। अतुल शर्मा को 8117, महेश कुमार को 5589, हीरा लाल घेजटा को 4309, जगदीश जिंटा को 2019, विक्रांत ब्रागटा को 201 मत प्राप्त हुए। चंदलोग-नेरवा वार्ड से भाजपा के भूपिंदर सिसोदिया ने राम लाल नेवली को 800 मतों से पराजित किया। भूपिंदर सिसोदिया को 7170, राम लाल नेवली को 6370, बलबीर सिंह सूरी को 3444 मत मिले। कुपवी विकास खंड व चौपाल विकास खंड में बंटे चडोली वार्ड में मन्नत तेगवान ने भाजपा के प्रदीप कुमार को 1455 मतों से पटकनी दी। मन्नत तेगवान को 6503, प्रदीप कुमार को 5050, अनिल अचटा को 3843, देवेंद्र सिंह को 3591 व हरी सिंह को 1458 मत प्राप्त हुए।

सूरत नेगी बोले- किन्नौर में जिला परिषद के 10 में से नौ वार्डों पर भाजपा का कब्जा

 भाजपा ने किन्नौर जिले में जिला परिषद के दस में से नौ वार्ड पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरत नेगी ने इस जीत को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान नेगी ने कहा कि चुनाव के समय विपक्ष ने भाजपा के दस में से दस सीटें जीतने के दावे का मजाक उड़ाया था। विपक्ष का कहना था कि भाजपा तीन सीटें भी मुश्किल से जीत पाएगी। किन्नौर में जिला परिषद के 10 में से नौ वार्डों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। यह जीत संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जीत का श्रेय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को दिया। सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियां और विकास का एजेंडा इस सफलता का आधार रहे। नेगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता से सिर्फ झूठ और फरेब के वादे किए। जनता ने कांग्रेस के इस नकारात्मक रवैये को पूरी तरह नकार दिया है। सूरत नेगी ने इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस सेमीफाइनल को बड़े अंतर से जीता है। यह स्पष्ट संकेत है कि किन्नौर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इससे 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का द्वार खुल गया है। नेगी ने ग्राम केंद्र और बूथ अध्यक्षों समेत सभी जमीनी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रपाल और महामंत्री सुभाष शामिल थे। कल्पा के अध्यक्ष कंवर सिंह और मूरंग मंडल के अध्यक्ष चेतराम भी उपस्थित रहे।

रोहड़ू में भाजपा ने तीन सीटों और कांग्रेस एक सीट पर जीती, एक निर्दलीय को

कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रोहड़ू उपमंडल में भाजपा ने सेंधमारी की है। उपमंडल की पांच सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस तो एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। जिला परिषद वार्ड संख्या-5 सीमा रणटाड़ी से कांग्रेस समर्थित सुरेंद्र रेटका 2286 मतों से जीते। सुरेंद्र रेटका को 6757, अमनदीप को 4471, ललित को 2821, राकेश कुमार को 1963, मोहित को 512 मत पड़े। जिला परिषद वार्ड-6 डोडरा-क्वार से भाजपा समर्थित मंजीत सिंह 386 मतों से विजयी हुए। मंजीत को 1014 मत मिले। इनके अलावा मनोज कुमार को 628, प्रेमराज को 627, अभय निरंजन को 440, राजेश को 435, महेंद्र सिंह को 401, जयवीर सिंह को 288, रजत को 66, सत्यवान को 59, शमशेर सिंह को 39 तथा ईश्वर चंद को 24 मत प्राप्त हुए। जिला परिषद वार्ड नंबर-8 भलून से भाजपा समर्थित कल्पना देवी 598 मतों से विजेता रहीं। कल्पना देवी को 4223 मत मिले। इनके अलावा शकुंतला देवी को 3625 मत, रीना को 3487 मत, उर्मिला देवी को 2876 मत, शीला देवी को 2202 मत, मिंता को 1134 मत, कमलेश समरेक को 871 मत और सुषमा को 586 मत प्राप्त हुए। जिला परिषद वार्ड-9 टिक्कर से आजाद उम्मीदवार भरत सिंह कलानटा 597 मतों से विजयी हुए। भरत सिंह को 5842 मत मिले। ललित कुमार को 5245 मत मिले। इनके अलावा अनुपम को 3321 मत, रमन को 1583 मत और देव राज को 435 मत प्राप्त हुए। जिला परिषद वार्ड नंबर-7 खशाधार से भाजपा समर्थित धर्मेंद्र सिंह 840 वोट से विजयी हुए। धर्मेंद्र सिंह को 4063 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा रमेश को 3223, रामेश्वर को 2935, विक्रम सिंह को 1862, सूरज सिंह को 1768 और प्रेम राज को 990 वोट प्राप्त हुए।

ठियोग में एक सीट कांग्रेस, एक भाजपा और एक निर्दलीय के नाम

 जिला परिषद चुनाव में ठियोग उपमंडल की राजनीति दिलचस्प मोड़ लाई है। तीनों जिला परिषद वार्डों में मतदाताओं ने अलग-अलग राजनीतिक विकल्पों पर भरोसा जताते हुए एक सीट कांग्रेस समर्थित, एक भाजपा और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार की झोली में डाल दी। परिणामों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी एक दल का पूर्ण वर्चस्व नहीं है। सबसे अधिक चर्चा घोड़ना जिला परिषद वार्ड की रही, जहां निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र मोगटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8406 मत प्राप्त किए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विकेश को 2212 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। विकेश को 6194 मत मिले। वहीं, अन्य उम्मीदवारों में शशिपाल को 809 और आत्माराम को 595 मत प्राप्त हुए। सुरेंद्र मोगटा की जीत को क्षेत्र में स्थानीय नेतृत्व और जनसंपर्क की जीत के रूप में देखा जा रहा है। मोगटा भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जाते थे, लेकिन पार्टी ने विकेश पर दांव खेला, जिसे जनता ने हराकर गलत साबित कर दिया। हालांकि, विकेश के प्रचार का जिम्मा चौपाल के भाजपा विधायक बलबीर वर्मा संभाल रहे थे। उधर, टियाली जिला परिषद वार्ड में भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार नेहा जागटा ने 8481 मत हासिल कर सीपीआई(एम) की उम्मीदवार आकांक्षा को पराजित किया। इस जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। इस सीट पर कांग्रेस विचारधारा की प्रियंवदा सिंह, बबीता ठाकुर और सुमन राठौर खड़ी थीं, जिन्हें क्रमश 1062, 2181 और 2385 वोट मिले। यदि कांग्रेस हाई कमान हस्तक्षेप करता, तो कांग्रेस विचारधारा को मिलने वाले वोट की संख्या 7628 हो सकती थी, जिससे हार को जीत में तब्दील किया जा सकता था। इसी तरह ठियोग से विधायक का चुनाव लड़ चुके अजय श्याम के गृह क्षेत्र में भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई है। यहां भाजपा बागी उम्मीदवार मदन लाल वर्मा की बहू संजना वर्मा, जोकि दूसरे स्थान पर रही, के सफल होने के आसार बन सकते थे। 

चेवा वार्ड में सुमन लता ने रचा इतिहास, बगलैहड़ में मात्र 71 वोटों से पलटी बाजी

सोलन में जिला परिषद चुनावों में सबसे बड़ी एकतरफा जीत वार्ड नंबर 7 चेवा में देखने को मिली। यहां विजयी रहीं सुमनलता को 12,258 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारदा कश्यप को 4,682 वोट मिले। सुमन लता ने 7,576 वोटों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सबसे कड़ा और रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर 17 बगलैहड़ में देखने को मिला। यहां विजेता योगेश्वर सिंह 6,810 वोट और उपविजेता जतिंद्र सिंह 6,739 वोट के बीच कांटे की टक्कर रही। योगेश्वर सिंह ने मात्र 71 वोटों के बेहद मामूली मार्जिन से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा सबसे कम मार्जिन वार्ड नंबर एक दाड़ला में रहा, जहां मीनाक्षी ठाकुर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा देवी को मात्र 701 वोटों से मात दी।

डुमैहर में 519 मतदाताओं ने नोटा पर लगाई मुहर

जिला परिषद सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन नतीजों में जहां प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ, वहीं मतदाताओं ने कई वार्डों में नोटा का ठप्पा लगाकर उम्मीदवारों के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इसमें सभी 17 वार्डों में कुल 2860 मतदाताओं ने नोटा पर ठप्पा लगाया है। चुनाव नतीजों के अनुसार, मतदाताओं ने सबसे ज्यादा नोटा का इस्तेमाल वार्ड नंबर तीन डुमैहर में किया, यहां कुल 519 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया। वहीं, वार्ड नंबर पांच धंगील में नोटा को सबसे कम केवल 41 वोट मिले।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस का वर्चस्व कायम

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा है। कांग्रेस ने जुब्बल कोटखाई की तीन जिला परिषद सीटों में से तीन पर जीत हासिल की है। तीनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला था। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में स्वयं शिक्षा मंत्री भी प्रचार में खुलकर आए थे। हालांकि, तीन सीटों में से दो सीटों कलबोग और बढ़ाल में कांटे की टक्कर रही। जिला परिषद वार्ड नंबर-10 सरस्वतीनगर से कांग्रेस समर्थित नेहा मेहता 2891 मतों से विजयी हुई हैं। नेहा मेहता को 10,274 मत और भाजपा समर्थित श्वेता चौहान को 7,383 वोट पड़े हैं। जिला परिषद कलबोग वार्ड नंबर-12 से कांग्रेस समर्थित रेखा चौहान 244 मतों से विजयी हुईं। रेखा चौहान को 8915 मत और भाजपा प्रत्याशी नीना चौहान को 8671 मत पड़े। जिला परिषद बढ़ाल वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी 381 मतों से जीतीं। मीनाक्षी को 7426 मत और भाजपा प्रत्याशी रचना नेगी को 7,045 मत पड़े।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें