हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के चलते 1 अप्रैल तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की 392 पंचायतों में नई मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी, जबकि अन्य पंचायतों में विशेष पुनरीक्षण (स्पेशल रिवीजन) के माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। प्रदेश में हाल ही में 64 पंचायतों के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों पर काम शुरू कर देगा। राज्य निर्वाचन आयोग से 22 मार्च से आगामी प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहा है चूंकि उपायुक्त कार्यालय नई पंचायतों के परिसीमन पर काम कर रहा है। 20 मार्च तक काम निपटाने को कहा गया है।