शिमला जिले में सबसे ज्यादा 1687 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा, 21 पंचायत समिति सदस्य, 51 प्रधान, 87 उपप्रधान भी चुने गए हैं। 42 पंचायतें बिना मुकाबले निर्वाचित हुई हैं। कांगड़ा में 5 पंचायत समिति सदस्य, 10 प्रधान, 8 उपप्रधान और 1657 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने हैं। किन्नौर में सात पंचायत समिति सदस्य, 22 प्रधान, 23 उपप्रधान, 262 सदस्य और 18 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। लाहौल-स्पीति में 3 पंचायत समिति सदस्य, 6 प्रधान, 18 उपप्रधान, 809 पंचायत सदस्य और 5 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। कुल्लू में 5 पंचायत समिति सदस्य, 9 प्रधान, 14 उपप्रधान, 1296 पंचायत सदस्य और 5 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। मंडी में 12 पंचायत समिति सदस्य, 17 प्रधान, 20 उपप्रधान, 206 पंचायत सदस्य 17 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं।
सिरमौर में 18 पंचायत समिति सदस्य, 32 पंचायत प्रधान, 71 उपप्रधान, 1166 पंचायत सदस्य और 22 पंचायतें निर्विरोध चुनी हैं। सोलन में 9 पंचायत समिति सदस्य, 14 प्रधान, 27 उपप्रधान, 1121 पंचायत सदस्य और 13 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई। ऊना में 2 पंचायत समिति, 8 प्रधान, 7 उपप्रधान, 706 पंचायत सदस्य और 5 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि शेष सीटों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 और 30 मई को मतदान कराया जाएगा।