फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Elections: लोगों को 5 मई तक जमा कराने होंगे लाइसेंसी हथियार, निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश

Fri, 01 May 2026 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल निर्वाचन आयोग। - फोटो : ईसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि जिन लोगों को हथियार रखने की अनुमति दी गई है, वे चुनाव प्रक्रिया तक अपने हथियार और गोला-बारूद नजदीकी पुलिस स्टेशन या निर्धारित आर्म्स डिपो में जमा करा दें। हिमाचल प्रदेश की जिन निकायों में चुनाव नहीं होने हैं, ऐसे क्षेत्रों में हथियार जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

 हथियार जमा कराने के लिए 5 मई 2026 तक की समय सीमा तय की गई है। यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का पालन न करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय चुनाव के दौरान शांति भंग होने की आशंका, सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान और लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए लिया है। आदेश में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

हालांकि, यह आदेश सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, होमगार्ड और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा वे व्यक्ति भी इससे मुक्त रहेंगे जो अपने हथियार जमा कराने के उद्देश्य से उन्हें लेकर जा रहे हैं। यह भी स्पष्ट किया कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगा। आदेश को आपात स्थिति को देखते हुए पारित किया गया है। आयोग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे कानून का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें