ये रहेगी आयु सीमा व अन्य शर्तें
18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जमा दो पास व जेबीटी या डीएलएड कोर्स या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) पास होना चाहिए। आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है। आवेदन में त्रूटि सुधार करने के लिए 100 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।
बीते जनवरी में जेबीटी के 600 पदों को भरने के लिए आयोग में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आयोजित हुई है। अब आयोग ने दोबारा 600 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। ऐसे पात्र जेबीटी के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
तीन माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की योजना
दो से तीन माह के भीतर इस अधिसूचना के तहत भी भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जनवरी में आयोजित भर्ती के लिए 17 हजार से अधिक जेबीटी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
किस श्रेणी में कितने पद
अधिसूचना के मुताबिक जेबीटी के कुल 600 पदों में सामान्य श्रेणी के 224, ईडब्लयूएस 73, सामान्य(डब्लयूएफएफ) आठ, ओबीसी(यूआर) 95, ओबीसी (बीपीएल) 22, ओबीसी(डब्लयूएफएफ) दो, एससी(यूआर) 118, एससी (बीपीएल) 22, एससी (डब्लयूएफएफ) तीन, एसटी(यूआर) 25 व एसटी (बीपीएल) के आठ पद शामिल हैं।
जॉब ट्रेनी आधार पर जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।- डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, प्रदेश राज्य चयन आयोग।