सिरमौर में सबसे ज्यादा 15 बगीचे
विभाग के अनुसार सबसे अधिक पीसीडीओ सिरमौर जिला में हैं। यहां 15 बगीचे हैं। इसके बाद शिमला में 14, चंबा में 12, मंडी में 11, सोलन में 10, किन्नौर में 8, बिलासपुर, कांगड़ा में 6, हमीरपुर में 4, कुल्लू में 3, ऊना और लाहौल-स्पीति में 2 बगीचे शामिल हैं। इन बगीचों में बागवानों को ट्रेनिंग के साथ-साथ उन्नत किस्म के फलदार पौधे बहुत कम दामों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पौधों को तैयार भी किया जाता है।
मजदूरों की कमी भी की जाएगी दूर
प्रदेश सरकार की तरफ से समय-समय पर पीसीडीओ को लेकर योजनाएं चलाई जाती हैं ताकि बागवानों को बेहतर सुविधा मिल सकें। जैसे ही नई भर्तियां होंगी कामगारों की तैनाती कर दी जाएगी।-विनय सिंह, निदेशक बागवानी विभाग
डॉ. परमार का सपना रहा है कि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुद्ध किया जाए ताकि उन्हें काम की तलाश में शहरों का रुख न करना पड़े। इस दिशा में डेभोस्टेशन बगीचे तैयार किए थे। इनमें से कुछ बंद कर दिए। शेष की हालत भी छिपी नहीं है। -कुश परपार, पूर्व विधायक हम