फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों को महंगी पड़ी निजी प्रैक्टिस , स्वास्थ्य विभाग ने की ये कार्रवाई

Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तीन डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। मेडिकल कॉलेज चंबा के तीन डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने के आरोप में प्रबंधन ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें 72 घंटों में नोटिस का जवाब देना होगा। 

विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को लंबे समय से निजी अस्पताल और क्लीनिकों में सेवाएं देने वाले सरकारी डॉक्टरों की शिकायतें मिल रही थीं। 

प्रबंधन ने डायरेक्टर ऑफ मेडिकल कॉलेज से इनकी शिकायत की थी। वहां से नोटिस जारी करने के आदेश जारी हुए हैं। डॉक्टरों को नोटिस जारी होने से अन्य डॉक्टरों में भी हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटो में देना होगा जवाब : प्राचार्य 

अब डॉक्टरों का जवाब आने के बाद प्रबंधन अगली कार्रवाई करेगा। इनका जवाब डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजूकेशन को भेजा जाएगा। यहां से मिलने वाले निर्देशों पर अगली कार्रवाई होगी। 

स्वास्थ्य विभाग निजी प्रैक्टिस करने वाले और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। पहले चेतावनी देकर डॉक्टरों को छोड़ दिया जाता था। अब निजी प्रैक्टिस और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस करने से अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होती है। इससे अन्य डॉक्टरों को मरीजों का उपचार करने में परेशानी होती है। अस्पताल में मरीजों को भी उचित उपचार नहीं मिलता है। आदेशों के तहत अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को समयानुसार ही ड्यूटी देनी होगी। 

मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि तीन सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने को लेकर नोटिस भेजे हैं। 72 घंटों के भीतर डॉक्टरों को जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ एकतरफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें