फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक डॉक्टर भर्ती बैच वाइज करने की तैयारी

Fri, 22 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार आयुर्वेदिक डॉक्टरों की 50 फीसदी भर्ती फिर से बैच वाइज आधार पर करवाने की तैयारी में है। बीती मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने डॉक्टरों की बैच वाइज भर्ती पर प्रतिबंध लगा दिया था, अब सरकार इस फैसले को वापस लेने जा रही है।
विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में 50 फीसदी डाक्टरों की भर्ती बैच वाइज कराने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की बैच वाइज भर्ती पर रोक लगा दी थी।

उस समय आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए थे। उनकी अनुपस्थित में इस प्रस्ताव पर मोहर लग गई। इसके विरोध में प्रशिक्षित डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह से मिला और बैज वाइज भर्ती को पहले की तरह लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री कर्ण सिंह ने यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष में रखा। गौरतलब है कि आयुर्वेदविभाग में डॉक्टरों के काफी पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें डॉक्टरों के 302 जबकि 500 के करीब फार्मासिस्ट शामिल हैं।

आयुर्वेद विभाग में डॉक्टरों की बैचवाइज भर्ती होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा रहा है। विभाग ने 50 फीसदी बैचवाइज जबकि 50 फीसदी साक्षात्कार से भर्तियां करने का प्रस्ताव तैयार किया है।- कर्ण सिंह, आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें