फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल जीतने पर विकास को मिला बड़ा ईनाम

Thu, 31 Jul 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लासगो में 20वीं राष्ट्र मंडल खेलों में भारोत्तोलन में 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर हमीरपुर के विकास ठाकुर को प्रदेश सरकार ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास की उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास ने चोटिल होने के बावजूद इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में रजत पदक हासिल किया है। समरेश जंग तथा विजय कुमार के बाद विकास ठाकुर प्रदेश के ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिनकी उपलब्धि के कारण देश व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को व्यापक तौर पर आगे बढ़ा रही है और जमीनी स्तर पर बेहतर अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वालों को 20 लाख

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान एकल स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले सभी हिमाचली खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। स्वर्ण पदक जीतने पर 20 लाख, रजत पर 10 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 6 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें