फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से सस्ती बिजली का तोहफा

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के 21 लाख उपभोक्ताओं को शुक्रवार से सस्ती बिजली का तोहफा मिलने जा रहा है। 12 जून को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एक अगस्त से बिजली की दरें घटाने का आदेश जारी किया था। राज्य विद्युत बोर्ड ने नया साफ्टवेयर तैयार कर लिया है। एक अगस्त से इस साफ्टवेयर को लागू कर दिया जाएगा, जिससे सितंबर माह से नए स्लैब के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली बिल मुहैया होगा।
विज्ञापन

राज्य नियामक आयोग ने अपने फैसले में हर वर्ग को बिजली दरों में रियायत दी थी। जहां घरेलू उपभोक्ताओं के स्लैब बढ़ाकर राहत दी थी, वहीं प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी कामर्शियल दरों में कमी की गई थी। इन दरों को लागू करने के लिए आयोग ने बोर्ड को नया साफ्टवेयर बनाने के लिए डेढ़ माह का समय दिया था। इस बीच बोर्ड की ओर से अपना साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। एक अगस्त से घटी हुई बिजली की नई दरें हिमाचल प्रदेश में लागू हो जाएंगी।
-
क्यों थी नए साफ्टवेयर की जरूरत
- घरेलू उपभोक्ताओं के स्लैब में परिवर्तन
- सरकारी संस्थानों की बिजली दरें कम की
- व्यावसायिक श्रेणी की विद्युत दरों में कमी
- उद्योगों को लोड नहीं, डिमांड पर आपूर्ति
- आयोग ने उद्योगों की दरों में भी कटौती की
- सिंचाई, पानी की विद्युत दरों भी कम हुईं
-
राज्य विद्युत बोर्ड ने नया साफ्टवेयर तैयार कर लिया है। एक अगस्त से नई दरों को लागू कर दिया जाएगा। हालांकि दरें न घटाने के लिए बोर्ड की ओर से पिछले सप्ताह ही पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है। आयोग की ओर से अगर अपने फैसले में कोई बदलाव किया जाता है तो उसी के अनुसार आगे कदम उठाया जाएगा। -पीसी नेगी, प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें