फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले का खुलासा करने वाले कर्मचारी नेता को किया सस्पेंड

Mon, 20 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता कर कई घोटालों का खुलासा करने वाले कर्मचारी परिसंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। बागवानी निदेशक डॉ. एचएस बाजवा ने शुक्रवार को विनोद कुमार के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


आदेश के तहत निलंबन के साथ ही सरकार ने उन्हें चंबा स्थित डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया है। खास बात यह है कि उनके निलंबन से पहले ही बागवानी निदेशालय ने शिमला से उन्हें सिरमौर स्थानांतरित किया था।

इस पर वह तबादले के खिलाफ हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चले गए। अभी मामला निस्तांरित हुआ भी नहीं था कि निदेशालय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें, इससे पहले 2013 में विनोद कुमार को पांगी स्थानांतरित किया गया
विज्ञापन


लेकिन वहां से भी कोर्ट के आदेश पर ऑर्डर निरस्त कर दिया गया। इसके बाद 2015 में भी उन्हें किन्नौर ट्रांसफर कर दिया, जिसे बाद में निदेशालय को वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें