फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई सैलरी

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पीटीए शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने इनकी सैलरी बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने पीटीए शिक्षकों के मानदेय में 1400 रुपये से लेकर 2700 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


अक्तूबर महीने में इन शिक्षकों को बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। अनुबंध शिक्षकों को सरकार ने पहली अप्रैल से ग्रेड पे में पचास फीसदी बढ़ोतरी की है। पीटीए शिक्षकों को अनुबंध शिक्षकों की तनख्वाह का 90 प्रतिशत मानदेय मिलता है।

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में 1359 पीटीए शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल और कॉलेजों में ये शिक्षक नियुक्त हैं। इन्हें अनुबंध शिक्षकों के वेतन 90 फीसदी मानदेय मिलता है। सरकार ने अप्रैल में अनुबंध शिक्षकों की ग्रेड पे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी ही नहीं, एरियर भी मिलेगा

इसी तर्ज पर पीटीए शिक्षकों का मानदेय बढ़ गया है। सीएंडवी का मानदेय प्रतिमाह 1400 रुपये, टीजीटी का 1600 रुपये, लेक्चरर का 1890 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर का 2700 रुपये मानदेय बढ़ गया है।

पहली अप्रैल से पीटीए शिक्षकों को मानदेय बढ़ोतरी मिलेगी। बीते महीनों का इन्हें एरियर मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें