प्रदेश में चल रहे जेबीटी सस्थानों में छात्रों की फीस बढ़ाने के बारे में सोमवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अफसरों की अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पीसी धीमान के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि बीते दो साल से जेबीटी शिक्षण संस्थान में फीस नहीं बढ़ी है, जबकि बीएड संस्थानों में दो साल से छात्रों की फीस में बढ़ोतरी नहीं हुई है। अब सरकार फीस बढ़ाने पर विचार कर रही है।
हिमाचल मे जेबीटी के कोर्स दो साल का है। यह कोर्स सरकारी और निजी संस्थानों में कराए जा रहे हैं। हिमाचल में इन शिक्षण संस्थानों की संख्या 28 के करीब है। इसमें 18 निजी जेबीटी शिक्षण संस्थान है। जेबीटी शिक्षण संस्थान में छात्रों की ट्यूशन फीस 15 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की है। यह फीस बीते दो साल से ली जा रही है, सरकार ने अभी तक इस फीस को रिवाइज नहीं किया है।