18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय
चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 12 नवंबर सुबह 10 बजे से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी सात दिसंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता शर्तों, परीक्षा शुल्क, नियुक्ति की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन में दी गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।