फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड चालक भर्ती में धांधली पर बिठाई जांच, आईजी को जिम्मा

Sat, 24 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह रक्षा विभाग ने चालकों की भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोपों के बाद जांच बिठा दी है। विभाग के आईजी अनुज तोमर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। शुक्रवार को नाहन पहुंचे आईजी ने शिकायतकर्ताओं के बयान लेने के साथ ही भर्ती के लिए गठित बोर्ड के दस्तावेजों की भी जांच की। 

विज्ञापन


15 से 17 नवंबर तक सिरमौर के नाहन होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर विक्रम कैसल में चालकों के 15 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई। आरोप है कि भर्ती के दौरान भारी गड़बड़ी हुई। कुछ युवाओं ने आरोप लगाए हैं कि ऐसे

लोगों को भर्ती कर दिया गया जिन्होंने न तो टेस्ट पास किया और न ही साक्षात्कार दिया। इसकी शिकायत बाकायदा मुख्यमंत्री को भी भेजी गई। इसके बाद गृहरक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया पर जांच बिठा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 चालकों के पदों के लिए जिले के 550 युवाओं ने किया आवेदन

15 चालकों के पदों के लिए जिले के 550 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें ग्राउंड टेस्ट व ड्राइविंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रसूख रखने वाले युवाओं की चोर दरवाजे से भर्ती हुई है।

साक्षात्कार से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने इस बारे में विभाग से आरटीआई भी मांगी है। डिंपल, मुकेश, कपिल, मदन व भवदीप ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इस भर्ती का रद्द कर पुन: करवाने की भी मांग उठाई है।

उधर, शुक्रवार को इस मामले की जांच के लिए पहुंचे आईजी अनुज तोमर ने बताया कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें