फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को झटका, निजी बीएड कॉलेजों में बढ़ेगी 16 हजार फीस

Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में निजी बीएड कॉलेजों की फीस 16 हजार रुपये बढ़ेगी। हिमाचल सरकार ने पहली बार निजी बीएड कॉलेजों के लिए फीस स्ट्रक्चर तैयार किया है। दो साल की फीस को 46 हजार से बढ़ाकर 62 हजार रुपये किया गया है।
विज्ञापन


छात्रों से दो साल में एक-एक किस्त के रूप में फीस वसूली जाएगी। प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में फीस स्ट्रक्चर को मंजूरी दी गई है। सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निजी कॉलेजों में अगले साल से बढ़ी हुई फीस वसूली जाएगी।

शिक्षा विभाग ने निजी बीएड कॉलेजों की फीस को रिवाइज करते हुए दो साल के कोर्स की फीस 62,870 रुपये तय की है। पहले यह फीस 46760 रुपये थी। निजी बीएड कॉलेज प्रबंधन की ओर से काफी समय से फीस बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किस्तों में भरनी होगी बढ़ी हुई फीस

इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने कई बैठकें करने के बाद फीस स्ट्रक्चर तैयार किया है। फीस स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में निजी बीएड कॉलेजों में फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

निजी बीएड कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से बढ़ी हुई फीस दो साल में दो किस्तों में ली जाएगी। पहले साल 31950 रुपये और दूसरे साल 30920 रुपये की फीस चुकानी पड़ेगी। निजी बीएड कॉलेज फीस वसूली में मनमानी न करे, इसके लिए फीस स्ट्रक्चर कमेटी ने किस्तों में फीस लेने की व्यवस्था की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें