फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों अनुबंध कर्मियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका, यहां जानिए पूरा मामला

Fri, 20 Apr 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने हजारों अनुबंध कर्मचारियों को झटका दिया है। हिमाचल में हजारों अनुबंध कर्मचारियों को जयराम सरकार ने नियमित नहीं किया है। 31 मार्च तक तीन साल का सेवाकाल पूरा करने वाले इन कर्मियों को नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है। 

विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार ने अनुबंध कर्मियों का सेवाकाल पांच से घटाकर तीन साल किया था। इसके लिए साल में दो तिथियां 31 मार्च और 30 सितंबर निर्धारित की थीं। 31 मार्च तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियोें की स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्तियां हैं। 

नियमानुसार ये तीन साल का सेवाकाल पूरा होने के बाद अब नियमित होने हैं मगर अप्रैल महीना आधे से ज्यादा बीतने के बावजूद इनके नियमितीकरण के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे इन कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। 
विज्ञापन


इनके प्रतिनिधिमंडल भी बार-बार उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठा चुके हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार के कार्मिक और वित्त विभाग की ओर से कोई भी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। प्रधान सचिव कार्मिक आरडी धीमान ने कहा कि सरकार इस बारे में विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें