फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र कैबिनेट की अहम बैठक आज, आ सकते हैं ये 5 बड़े फैसले

Fri, 17 Feb 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को दोपहर बाद 11 बजे होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। इसमें जहां बेरोजगारों के लिए नौकरियों के द्वार खोले जा सकते हैं, वहीं कर्मचारियों को कई अन्य लाभ देने पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सोलन जिले के साधुपुल में विवादित रामदेव भूमि मामले पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश में नए आदर्श स्कूल खोलने पर भी फैसला संभव है।

मेडिपर्सन एक्ट को लागू करने के मामले में भी मंत्रिमंडल चर्चा कर सकता है। इसके अलावा कई नौकरियों का भी मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होने की संभावना है। एक मार्च से शुरू किए जा रहे प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र पर भी मंत्रिमंडल बैठक में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों का छोटे किसानों को लाभ देने के मामले पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। आउटसोर्स कर्मचारियों और पीरियड आधार पर लगे शिक्षकों का मामला भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के लिए जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें