फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र कैबिनेट की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं ये फैसले

Wed, 21 Sep 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को गुम्मा वाइनरी को मंजूरी मिल सकती है। बागवानों के दागी फलों को खपाने के लिए ये बड़ा फैसला होगा। ये मामला लंबे अरसे से लंबित चल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कई महकमों में भी कुछ पदों को भरने को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


करीब छह महीने पहले प्रदेश की नर्सों को स्थायी करने की घोषणा पर भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकता है। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की करीब साढ़े तीन सौ नर्सों को स्थायी करने का प्रस्ताव कैबिनेट में ले जा रहा है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की ये बैठक बुधवार को 11 बजे होगी। इसमें सीएम वीरभद्र सिंह ने नौकरी में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली नर्सों को स्थायी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ये कहा था कि रोगी कल्याण समिति के दौरान के कार्य दिवसों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस घोषणा से करीब चार सौ से ज्यादा नर्सों को फायदा होना था। आयुर्वेद विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा 300 मेगावाट की एक पनबिजली परियोजना को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें