फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने दे दी परीक्षा शर्त में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बहु तकनीकी कॉलेजों (पॉलीटेक्निक) के 2172 छात्रों को सरकार ने राहत दे दी है। शर्तों में छूट देते हुए सरकार ने इन विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अब ये विद्यार्थी 5 जून से शुरू होने वाली परीक्षाएं दे सकेंगे। सरकार ने एक साल के लिए ही ये छूट दी है। नई शर्तों के कारण बहु तकनीकी कॉलेजों के छात्र परीक्षाएं नहीं दे पा रहे थे।

इन शर्तों के विरोध में प्रदेश भर के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मंगलवार को सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान इन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने किया हस्तक्षेप

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशानुसार विभाग ने निर्णय लिया है कि तकनीकी कॉलेजों के विद्यार्थियों को एक साल के लिए राहत दी जाएगी। उन्हें 5 जून से होने जा रही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

ये लगाई गई थीं शर्तें

कुछ दिन पहले शिक्षा सचिव ने आदेश जारी किए थे कि पॉलीटेक्निक कॉलेजों के वे छात्र सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे, जो पहले सेमेस्टर में आधे विषयों में फेल होंगे। इससे पूर्व ये शर्त नहीं थी। विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार ने बिना पूर्व सूचना के ये शर्त लगाई। प्रदेश में 23 प्राइवेट और 15 सरकारी बहु तकनीकी कॉलेजों के 2172 छात्र इससे प्रभावित हो रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें