फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 465 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

Fri, 17 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया है। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया है। राज्य वन विभाग अब फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती नए नियमों के तहत करेगा। कुल 465 पदों को भरने के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन लेने के बाद हमीरपुर वन वृत्त में तो भर्ती शुरू भी हो चुकी थी, मगर इस प्रक्रिया को वीरवार को रोक लगा दी गई है। ‘अमर उजाला’ ने इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए खबर को प्रमुखता से लिखा था।

वन रक्षकों की भर्ती के लिए वृत्त वार आवेदन मांगे गए थे। तमाम वृत्तों में विभाग को बड़ी संख्या में आवेदन भी मिल गए थे। भर्तियों को विज्ञापित करने से पहले वन विभाग ने भर्ती नियमों में कुछ फेरबदल करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने अचानक बीच में ही रोक दी प्रक्रिया

ये मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन था, लेकिन बीच में ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया।
ये मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन था, लेकिन बीच में ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। इस बीच राज्य सरकार ने वन विभाग के नए नियमों से भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वीरवार को राज्य सरकार ने अचानक भर्ती की सारी प्रक्रिया को ही रोक दिया।

वन विभाग के एक प्रवक्ता की ओर से बाकायदा एक प्रेस नोट जारी कर हमीरपुर वन वृत्त के तहत अनुबंध आधार पर वन रक्षकों के 11 पदों के लिए की जाने वाली भर्ती आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है।

वहीं, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन) एसपी वासुदेवा ने कहा कि पद उतने ही रहेंगे, जितने पहले थे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर रोक के कारणों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें