फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘सनम रे’ में पहाड़ी लुक में नजर आईं यामी गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म सनम रे में हिमाचल के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली अदाकारा यामी गौतम पहाड़ी अंदाज में नजर आईं है। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हिमाचल से ही बॉलीवुड में पहुंचीं प्रीति जिंटा, कंगना की सफलता के बाद अब यामी गौतम का पहाड़ी अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्म विक्की डोन्नर से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद 7 मार्च 2014 को रिलीज हुई 'टोटल सियापा’ भी यामी ने अपनी अदाकारी से प्रशंसकों का दिल जीता है। इसके अलावा बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म एक्शन जैक्सन में भी यामी के अभिनय को सराहा गया।
विज्ञापन

शिमला में हुई है फिल्म की शूटिंग

इस बार वेलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो रही 'सनम रे’ में पुलकित सम्राट के साथ यामी गौतम का हिमाचली अंदाज नजर आएगा। फिल्म का निर्देशन दिव्या कुमार खोसला ने किया है। फिल्म शिमला के साथ प्रदेश की अन्य जगहों पर भी शूट की गई है। फिल्म के गानों को पहले ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

'अमर उजाला’ बातचीत में यामी ने बताया की 'सनम रे’ की सफलता की उन्हें पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वे अपनी दादी अरुणा गौतम के साथ उनके मूल स्थान जयसिंहपुर के अलावा ज्वालाजी में घूमने आया करती थीं। ऐसे में घर आने पर वे ज्यादातर समय ज्वालाजी में व्यतीत करती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें