465 फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती प्रक्रिया में वन विभाग बदलाव करने जा रहा है।
हिमाचल में होने वाली 465 फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती प्रक्रिया में वन विभाग बदलाव करने जा रहा है। नए बदलावों के तहत अब भर्ती प्रक्रिया के दौरान बनने वाली मेरिट के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को ही देखा जाएगा।
इन बदलावों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विभाग नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन जारी करेगा। अभी तक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा के भी अंकों को मेरिट में जोड़ा जाता था।
चूंकि, भर्ती प्रक्रिया में महिला और पुरुषों के पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती थी, लेकिन फिजिकल एग्जाम में महिलाओं को छूट रहती थी। इसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे थे।