फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, 8 जनवरी से गांव-गांव जाएगी सुक्खू सरकार

Sun, 07 Jan 2024 08:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने के लिए सुक्खू सरकार सोमवार से गांवों में जाएगी। 8 जनवरी से 12 फरवरी तक सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम चलाएगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने के लिए सुक्खू सरकार सोमवार से गांवों में जाएगी। 8 जनवरी से 12 फरवरी तक सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम चलाएगी। इस बाबत सभी कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और कांग्रेस विधायकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान गांवों के क्लस्टर बनाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को मौके पर निपटाने के प्रयास किए जाएंगे। इस योजना को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आठ और नौ जनवरी को जिला हमीरपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नववर्ष के पहले ही दिन हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आठ जनवरी से पूरे राज्य में सरकार गांव के द्वार योजना शुरू करने को स्वीकृति दी है। इसके तहत 12 फरवरी तक गांवों के दौरे किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस योजना के तहत कांग्रेस के सभी विधायक अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचा जाएगा। बीते एक वर्ष के दौरान पूरी की गई तीन चुनावी गारंटियों की जानकारी को हर घर तक पहुुंचाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, वहां पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता के बीच जाकर जागरूक करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें