फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से पहले बनेगी समन्वय कमेटी, रजनी हाईकमान को साैंपेंगी रिपोर्ट

Tue, 04 Mar 2025 10:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर हाईकमान को हिमाचल की रिपोर्ट सौंप दी है। संभावित है कि अब जल्द ही प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर हाईकमान को हिमाचल की रिपोर्ट सौंप दी है। संभावित है कि अब जल्द ही प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज होगी। प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला आईं पाटिल ने कहा था कि सरकार और संगठन में बेहतर सामंजस्य बनाए रखने के लिए एक समन्वय कमेटी का गठन किया जाएगा। कार्यकारी के गठन से पहले समन्वय कमेटी बनाई जाएगी। ऐसे में चर्चा है कि एक-दो दिन के भीतर समन्वय कमेटी का गठन हो सकता है। इसके बाद सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में बीते सप्ताह पाटिल ने पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। नवंबर 2024 से प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा हाईकमान ने रजनी पाटिल को सौंपा है। अभी हिमाचल में सभी नेताओं से फीडबैक लेकर लौटी पाटिल ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश को लेकर चर्चा की है। सूत्रों ने बताया कि रजनी पाटिल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी को रिपोर्ट सौंपी गई है। अब हाईकमान के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें